फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में नियंत्रण रेखा के करीब ड्रोन देखे जाने के बाद बगयालदारा में तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर रविवार देर शाम संदिग्ध ड्रोन की घुसपैठ की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने फैंसिंग के आगे बगयालदरा एवं कलसां क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान में क्षेत्र में तैनात सेना की गढ़ी बटालियन के साथ पुलिस, एसओजी एवं सीआरपीएफ के जवान शामिल रहे। देर रात समाचार लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे सुरक्षाबलों को भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे स्थित बगयालदरा से कलसां तक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा घुसपैठ किए जाने की सूचना मिली। इस पर फेंसिंग के आगे तलाशी अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें