फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch : नियंत्रण रेखा के पास ड्रोन दिखने के बाद बगयालदारा में तलाशी अभियान, नशीले पदार्थों के दो पैकेट बरामद

Mon, 25 Mar 2024 01:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अभियान में क्षेत्र में तैनात सेना की गढ़ी बटालियन के साथ पुलिस, एसओजी एवं सीआरपीएफ के जवान शामिल रहे। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने देर रात्रि क्षेत्र से नशीले पदार्थों के दो संदिग्ध पैकेट भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर रविवार देर शाम संदिग्ध ड्रोन की घुसपैठ की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने फैंसिंग के आगे बगयालदरा एवं कलसां क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान में क्षेत्र में तैनात सेना की गढ़ी बटालियन के साथ पुलिस, एसओजी एवं सीआरपीएफ के जवान शामिल रहे।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इस तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने देर रात्रि क्षेत्र से नशीले पदार्थों के दो संदिग्ध पैकेट भी बरामद किए हैं। देर रात समाचार लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी था। वहीं इस मामले में कुछ संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ भी की जा रही है।'

जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे सुरक्षाबलों को भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे स्थित बगयालदरा से कलसां तक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा घुसपैठ किए जाने की सूचना मिली। इस पर फेंसिंग के आगे तलाशी अभियान शुरू किया गया। 
विज्ञापन


बता दें, जिले में जहां एक तरफ पिछले तीन चार महीनों से पाकिस्तानी ड्रोन के घुसपैठ के कई मामले सामने आ रहे हैं। वहीं जिले के बगयालदरा में पिछले डेढ़-दो वर्षों में बड़ी मात्रा में ड्रग्स पकड़ी जा चुकी है। क्षेत्र के कुछ लोग उस पार से नशीली वस्तुओं और हथियारों की तस्करी के आरोप में जेल में भी बंद हैं। दो लोगों की संपत्ति भी कुर्क की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें