पुंछ। जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर रविवार देर शाम संदिग्ध ड्रोन की घुसपैठ की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने फैंसिंग के आगे बगयालदरा एवं कलसां क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान में क्षेत्र में तैनात सेना की गढ़ी बटालियन के साथ पुलिस, एसओजी एवं सीआरपीएफ के जवान शामिल रहे। देर रात समाचार लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी था।
जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे सुरक्षाबलों को भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे स्थित बगयालदरा से कलसां तक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा घुसपैठ किए जाने की सूचना मिली। इस पर फेंसिंग के आगे तलाशी अभियान शुरू किया गया।