पुंछ। कें द्र सरकार की तरफ से शुरू किए गए हर घर में नल से जल अभियान को आगे बढ़ाते हुए जल शक्ति विभाग की तरफ से मेंढर सब डिवीजन के दूर दराज के क्षेत्र रामकुंड से शुरू की गई कन्ना मिकॉनटोपा जल परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के पहाड़ी गांव के लोगों में खुशी का माहौल है।
लोगों का कहना है कि इस जल परियोजना से उन्हें इस बार गर्मी के मौसम में पेयजल की किल्लत से राहत मिली है। अब नियमित समय पर हमारे घरों में साफ पानी मिल रहा है। इस जल वितरण परियोजना के बारे में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजेंद्र शर्मा का कहना है कि हमने हाल ही में इस परियोजना को पूरा कर लोगों को पानी उपलब्ध कराना शुरू किया हैै। यह पांच चरणों की परियोजना है जिसकी लागत 2,10 लाख रुपये है और अभी हमने इसके दो चरण चालू किए हैं, जिससे करीब 300 घरों को नल से जल उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे करीब 32 सौ लोगों को साफ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
गौरतलब है कि मेंढर सब डिवीजन में अधिकतर क्षेत्रों में पानी की काफी किल्लत रहती थी। जिसे देखते हुए जल शक्ति ई विभाग की तरफ से क्षेत्र में कई नई जल वितरण परियोजनाओं पर काम चलाया जा रहा है, जिससे लोगों में काफी प्रसन्न हैं।