फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री बूढ़ा अमरनाथ की छड़ी मुबारक यात्रा कल निकलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। रक्षाबंधन से दो दिन पहले स्थानीय दशनामी अखाड़ा मंदिर से शनिवार को श्री बूढ़ा अमरनाथ की पवित्र छड़ी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा से पहले शुक्रवार शाम अखाड़ा मंदिर में वैदिक मंत्रों के साथ भगवान शंकर और देवी पार्वती की प्रतीक चांदी छड़ी का पूजन किया जाएगा। इस बार कोरोना के चलते सिर्फ परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। छड़ी यात्रा में केवल संत समाज और मंदिर समिति के लोग ही शामिल होंगे।
विज्ञापन

श्री दशनामी अखाड़ा राजगुरु गददी के महंत 1008 स्वामी विश्वात्मांनंद सरस्वती महाराज ने वीरवार को बताया कि भगवान भोले नाथ के पावन धाम के लिए छड़ी यात्रा निकाले जाने की परंपरा देवताओं द्वारा शुरू की गई थी। वह छड़ी यात्रा को लेकर कैलाश में भगवान शंकर के पास जाते थे। यहां से धूमधाम से प्रतिवर्ष छड़ी यात्रा निकाली जाती रही है। इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते प्रशासनिक दिशा निर्देशों के अनुरूप छड़ी यात्रा की परंपरा को निभाया जाएगा। उन्होंने देश के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह इस बार अपने-अपने घरों में ही छड़ी फेसबुक लाइव और सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों से दर्शन करें। स्वयं और समाज के भले के लिए कोरोना से बचाव करते हुए घरों में ही रहें, मंदिर न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें