जिला विकास आयुक्त पुंछ गरीब बेटी के विवाह हेतू सहायता राषी का चैक भेंट करते हुए
- फोटो : POONCH
पुंछ। जिला विकास आयुक्त इंद्र जीत ने शुक्रवार को जिले के एक गरीब परिवार की बेटी के विवाह के लिए रेडक्रास फंड से 11 हजार रुपये दिए हैं। उन्होंने दोपहर को अपने कार्यालय में लड़की मोनिका केशव की मां रीता रानी पत्नी संजय केशव को बुलाया और 11 हचार रुपये का चेक सौंप दिया। इस पर रीता रानी ने इंद्र जीत का आभार व्यक्त किया हैं। जिला विकास आयुक्त ने कहा है कि प्रशासन की तरफ से जरूरतमंदों की ऐसी सहायता होती रहती है। संवाद