पुंछ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य लोगों में मास्क एंव सैनटाईजर बांटते हुए
- फोटो : POONCH
पुंछ। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पुंछ इकाई ने शुक्रवार को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती रोगियों, उनके तीमारदारों, सुरक्षा कर्मियों और आम नागरिकों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय प्रताप ने मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रह कर लोगों को कोरोना महामारी से सुरक्षा और टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद महामारी में लगातार सेवा कार्य कर रहा है। आने वाले दिनों में भी परिषद लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए अभियान चलाएगा। इस दौरान अखिल गुप्ता, वंश बाली, नितीश कुमार, सर्वेश्वर सिंह, आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। संवाद