फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति के क्वारंटीन सेंटर छोड़ने के आरोप में डॉक्टर और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ।शुक्रवार कोजिले मेंढर सब डिवीजन के मनकोट क्षेत्र में बिना अनुमति के कोरेंटिन सेंटर छोड़ने के आरोप में एक डॉक्टर और उसके भाई के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया। जिनकी पहचान शाहरुख खान और ओवैस खान पुत्र नियाज अहमद निवासी मनकोट के रूप में हुई है इन दोनों के खिलाफ मेंढर थाने में एफआईआर नंबर 96/ 120 दर्ज कर धारा 269 ,271, 188 आईपीसी में मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों शाहरुख खान और ओवैस खान पुत्र नियाज अहमद निवासी मनकोट 14 मई2020 को मनकोट स्थित प्रशासनिक क्वॉरेंटाइन केंद्र में 15 दिन के लिए रखा गया था।जहां से वह अगले दिन 15 मई को सुबह तड़के बिना किसी प्रकार की अनुमति के कोरंटाईन सेंटर को छोड़कर कहीं चले गए थे और दोपहर बाद वह फिर खुद ही कोरंटाईन सेंटर में लौट आए जिसके बारे में जानकारी मिलने के उपरांत जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर में ढर पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज थाने में मामला दर्ज कर लिया है क्योंकि उन्होंने मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें