पुंछ। जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा शनिवार को नगर स्थित मुख्यालय पर जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर से 55 मॉडलों के साथ 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया भाग लिया। इस प्रदर्शनी की अध्यक्षता जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान की प्रिंसिपल अंजली गुप्ता और सीनियर लेक्चरर मनमोहन सिंह ने की, जबकि सहायक शिक्षा निदेशक राजोरी-पुंछ मोहम्मद अशरफ और जिला विकास उपायुक्त पुंछ यासीन मोहम्मद चौधरी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सभी मॉडलों का निरीक्षण किया। यहां पर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले माॅडलों को राज्य स्तर की प्रदर्शनी में भेजा जाएगा। संवाद