पुंछ। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित बालाकोट तहसील के गांव दराटी में शनिवार देर रात एक कच्चा मकान गिरने से उसके नीचे दब जाने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने कड़े प्रयास कर बुजुर्ग के शव को मलबे से बाहर निकाला।
मृतक की पहचान 80 वर्षीय अब्दुल रशीद पुत्र सैदा खान सुकना निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रात करीब सवा दस बजे बालाकोट के गांव दराटी निवासी बुजुर्ग अब्दुल रशीद अपने मकान में सो रहे थे कि अचानक मकान का एक हिस्सा गिर गया, जिसके नीचे वह दब गए। संवाद