फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ और मंडी में वसीम रिजवी के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ नगर में प्रदर्शन किया गया। लोगों ने केंद्र सरकार ने उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं पर प्रहार करने के आरोप में कार्रवाई करने की मांग की है। कहा कि रिजवी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन

पुंछ में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जाफर हुसैन ने बताया कि वसीम रिजवी ने सर्वोच्च न्यायालय में इस बात की अर्जी दी है कि 16 आयतों को कुरान शरीफ से बाहर निकाल देना चाहिए। कहा कि रिजवी मुसलमानों की आस्था और धार्मिक भावनाओं पर प्रहार कर रहे हैं। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। शुक्रवार को दोपहर बाद पुंछ नगर में धार्मिक संगठन अंजुमन-ए-जाफरिया के बैनर तले पर बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग मस्जिद के बाहर एकत्र हुए। उन्होंने प्रदर्शन किया। मंडी तहसील मुख्यालय पर शिया मस्जिद के बाहर अंजुमन ए जाफरिया मंडी के बैनर तले भी शिया समुदाय के लोगों ने वसीम रिजवी के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें