फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को एसटी का दर्जा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में सोमवार को जनजातीय गौरव दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर में पहाड़ी भाषियों ने भी ब्रिगेडियर प्रतीम सिंह चौक में कार्यक्रम करवाया। इसमें बड़ी संख्या में पहाड़ी भाषियों ने हिस्सा लिया। समारोह की अध्यक्षता करते एडवोकेट इफतिखर बजमी ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान केंद्र सरकार से पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग की गई। वक्ताओं में एडवोकेट संजय रैना, ताज मीर, सरफराज मीर, परवेज अहमद अफरीदी, मोहम्मद जमान और ताज हुसैन शाह ने केंद्र सरकार से संसद के शीतकालीन सत्र में पहाड़ियों को जनजाति का दर्जा देने का बिल पारित करने की मांग कर उन्हें विशेष अधिकार देने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें