फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रिजवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
पुंछ में व​सीम रिजवी के खिलाफ प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। डिग्री कालेज के छात्रों ने कुरान शरीफ से 26 आयतों को हटाने के लिए जनहित याचिका दायर करने वाले उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने केंद्र सरकार से रिजवी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को छात्र संघ के प्रधान इरफान अहमद, शकील अहमद, नाजिया कौसर, अफसान, नदीम लोन, सिंकदर अहमद और आयशा कौसर की अगुवाई में छात्र कृष्ण चंद्र पार्क में एकत्र हुए। उन्होंने वसीम रिजवी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि रिजवी ने कुरान शरीफ की तौहीन की है। जो सहन करने के योग्य नहीं है। रिजवी ने कुरान शरीफ की 26 आयतों को आतंक को बढ़ावा देने की बात कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें