पुंछ। मेंढर सब डिवीजन में शुक्रवार को नियंत्रण रेख पर दिल का दौरा पड़ने से बीएसएफ के एक जवान की मौत हो गई। उसकी पहचान 72 वाहिनी के जवान आर राविन्द्रा (43) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मेंढर सब डिवीजन के मनकोट सेक्टर में तैनात बीएसएफ की 72 वाहिनी की सोनागली पोस्ट पर तैनात जवान आर राविंद्रा को सीने में तेज दर्द होने लगा और वह वहीं गिर कर बेहोश हो गया। उसके साथ मौजूद जवानों ने उठा कर चिकित्सा कक्ष में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके उपरांत बीएसएफ अधिकारियों ने शव को उपजिला अस्पताल मेंढर पह़ुंचाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद देर शाम सैन्य सम्मान के साथ उसे पैतृक स्थान भेज दिया गया।