फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में कोरोना के चार नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। दो दिन में जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के क्वारंटीन के बाहर के 12 पॉजिटिव मामलों के आने के बाद जिला प्रशासन संक्रमण के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए कड़े कदम उठाते हुए जिले के कई क्षेत्रों को रेड जोन घोषित कर दिया है। इसके साथ ही जिलेे में रेड जोन की संख्या बढ़ कर दस हो गई है।
विज्ञापन

इनमें लोरन, सीब, काजी मोड़ा, सुक्खा कट्ठा, कनूईयां, हाजी मार्केट, हाड़्ी बूड्डा, हाडीवाला मोहल्ला खेतां, मेंढर कस्बे के कुछ मोहल्लों और सुरनकोट कस्बा शामिल है। वहीं रेड जोन के एक सौ मीटर के आसपास के क्षेत्रों को बफर जोन घोषित किया गया है। इस बारे उपायुक्त राहुल यादव का कहना है कि अब समाज में से ही 11 नए कोरोना पाजिटिव मामले आए हैं। संक्रमण आगे न फैले इसके लिए कई क्षेत्रों को रेड जोन बनाया गया है और रेड जोन में सभी प्रकार की गतिविधियां प्रतिबंधित कर दी गई हैं। सभी दुकानें और बाजार बंद करा दिए गए हैं। लोगों को घरों में रखने के लिए सभी प्रकार की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही दुकानदारों और अग्रिम पंक्ति में काम करने वालों के कोरोना सैंपल जमा करने शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें