फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: दिल का दौरा पड़ने से जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर में तैनात भारतीय सेना के एक जवान की मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन

उन्हें तत्काल नगर स्थित सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सैन्य अधिकारियों ने पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। पुलिस के शव को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मेडिकल अधिकारी डाॅ. मोहम्मद आजम की अगुवाई में जवान के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव को सैन्य अधिकारियों को सौंपा गया। मृतक जवान की पहचान सुरेंद्र सिंह निवासी बेतिया मंदिर शहडोल मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। मृतक जवान के पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ पुंछ से सड़क से राजोरी भेजा गया। यहां एक बार फिर सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई देते हुए हेलिकॉप्टर से शव को उनके पैत्रिक घर भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें