फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: एएसआई की मौत के आरोपियों की पुलिस ने बनाई सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के सीमावर्ती क्षेत्र फूलपुर नाके पर पशु तस्करों की ओर से एएसआई पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या किए जाने पर जिला पुलिस ने भी कड़ा एक्शन लिया है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पशु तस्करों का वाहन रख बरोटियां के पशु तस्कर नजीर अहमद के घर से जब्त किया गया था। नाजीर अहमद पहले भी पशु तस्करी के मामलों में शामिल रहा है। इस घटना के बाद वह अपने घर को ताला लगाकर पहले ही कश्मीर फरार हो गया था। सूत्रों के अनुसार कश्मीर में भी नजीर के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी थी लेकिन वह वहां पर भी नहीं मिल सका। इस पर पुलिस ने चार से पांच लोगों की सूची बनाई है, जो लोग एएसआई की हत्या में शामिल हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस जल्द ही दोषियों को पकड़ लेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें