लाक डाउन के 16वें दिन पुंछ नगर का ओचक दोरा करते जिला विकास आयुक्त
- फोटो : AMAR UJALA
पुंछ। मंगलवार को जिला विकास आयुक्त पुंछ राहुल यादव ने नगर के बाजारों और गली मोहल्लों में औचक दौरा किया इस दौरान उन्होंने लाक डाउन की खिलाफवर्जी करने के कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की इस दौरान जिला विकास आयुक्त ने बिना आज्ञा के खुली तीन दुकानों को मौके पर ही सील करवाया और करीब आधा दर्जन वाहनों को सीज कर थाने पहुंचाया। वाहन चालकों और यहां वहां बेवजा घूम रहे कुछ लोगों को भी थाने पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाख डाउन के 16 दिन आज दोपहर को जिला विकास आयुक्त राहुल यादव पुलिसकर्मियों और अपने कुछ कर्मचारियों के साथ नगर के औचक दौरे पर निकले जिस दौरान उन्होंने बिना आज्ञा के तीन दुकानों को खुले पाया और मौके पर ही उन दुकानों को सील कर दुकानदारों को थाने भिजवाया इतना ही नहीं इस दौरान जिला विकास आयुक्त ने नगर में सड़कों पर चलते हुए पाए आधा दर्जन वाहनों को चाकू सहित थाने भेजा इसके अतिरिक्त कुछ लोग जो बेवजा यहां-वहां घूम रहे थे उनको भी पुलिस के सहयोग से थाने पहुंचाया जिला विकास आयुक्त ने लाक डाउन की खिलाफवर्जी करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि इस प्रकार की किसी भी गतिविधि को सहन नहीं की जाएग। क्योंकि लाक डाउन के खिलाफ फर्जी हजारों लोगों की जान के लिए संकट उत्पन्न हो सकता है। इसलिए लाक डाउन का पूरी सख्ती से पालन करना हर किसी का कर्तव्य है।गौरतलब है कि जिला प्रशासन की तरफ से पुंछ जिले में केवल दवाई की दुकानों को ही खोलने की अनुमति दी गई है इसके अतिरिक्त किसी भी दुकान को खोलने की कोई अनुमति नहीं होने के कारण जो अन्य दुकानदार अपनी दुकानों को खोलने का प्रयास करते हैं उनके खिलाफ प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की जाती है उसी कड़ी में आज 3 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।