फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ के लोगों ने की जिला अस्पताल में वेंटिलेटर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मंगलवार को पुंछ के लोगों ने राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में आज तक वेंटिलेटर की सुविधा ना होने पर रोष प्रकट करते हुए उपराज्यपाल से इस अस्पताल में वेंटिलेटर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की लोगों का कहना है कि वर्तमान में करोना जैसी महामारी के समय पुंछ जिले में किसी भी अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा ना होने से हम लोग बुरी तरह परेशान हैं। पुंछ निवासियों सुरजन सिंह ,आमिर हुसैन,निशु कुमार, अविनाश शर्मा,शमीम अहमद आदि का यह कहना है कि वर्तमान में जिस प्रकार पूरे देश में करोना जैसी महामारी तेजी से फैल रही है ऐसे में पुंछ जिला जोकि देश का आखिरी जिला है और यहां से जम्मू मैडिकल कॉलेज तक जाने में आठ घंटे का समय लगता है ऐसे में भगवान ना करें अगर किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न हो जाए तो मरीजों को यहां बचाना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि करोना से पीड़ित रोगी के लिए सबसे पहले वैन्टीलेटर की जरूरत होती है।जिले के किसी भी अस्पताल में आज तक वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है जबकि केंद्र सरकार इस समय स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधारों पर करोड़ रुपए खर्च करने की बात कर रही है ऐसे में हमारी मांग है कि कम से कम पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में पांच छह वेंटिलेटर उपलब्ध कराएं ताकि आपातकाल में लोगों को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें