-डींग दंगल कमेटी ने करवाया दंगल, 6 राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। डींग दंगल कमेटी ने मंगलवार को गांव में दंगल करवाया। इसका शुभारंभ महात्मा पलनाथ ने किया। दंगल में छह राज्यों के पहलवानों ने दमखम दिखाए। बड़ी माली में हिमाचल के देवा पहलवान व रियासी (जेएंडके) के अनिल में करवाया गया। अनिल ने देवा को हराकर 16 हजार रुपये इनाम जीता।
दूसरे मुकाबले में रियासी के छोटा ने पंजाब के बिल्ला को हराकर 12 हजार रुपये इनाम पाया। तीसरे मुकाबले में पंजाब के हैप्पी ने साहिल पठानकोट को पराजित किया। उसे 10 हजार रुपये इनाम दिया गया। चौथी माली में अमृतसर के नवप्रीत ने अमनदीप कौर को धूल चटाई। उसमें 9 हजार रुपये इनाम देकर सम्मानित किया गया। दिल्ली के शीला ने प्रीत हरियाणा को पराजित कर 5100 रुपये इनाम जीता। चार दिव्यांगों सहित अन्य महिला और पुरुष पहलवानों ने भी दमखम दिखाए। इस मौके पर जिला विकास परिषद सदस्य संगीता शर्मा, बीडीसी चेयरमैन नीना शर्मा, एडीसी करतार सिंह, एडिशनल एसपी मोहम्मद रफी गिरी, डीएसपी जहीर अब्बास, जितेंद्र कुमार सहायक कमांडेंट सीआरपीएफ, सरपंच रमेश चौधरी उपस्थित थे।
फोटो :- भारत-पाकिस्तान नियंत्रण के पास डींग में दंगल का आयोजन
( स्रोत आयोजक)