मेंढर। उपजिले में रहने वाले पहाड़ी कबीला समुदाय के लोगों ने बुधवार को मेंढर में रैली निकाली। यह रैली राजोरी के बुद्धल, बकोरी से शुरू हुई पहाड़ी शुकराना के मनकोट तहसील पहुंची। यहां मेंढर के पहाड़ी समुदाय के लोगों ने स्वागत किया। बुधवार को यात्रा मनकोट से निकली और मेंढर के बजारों से होते हुए डाक बांग्ला पहुंची। जहां सभा का आयोजन किया गया। इसका कारण पहाड़ी दर्जा देने पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का धन्यवाद किया। रैली में शामिल पहाड़ी समुदाय के मेंढर के डीडीसी सदस्य वाजिद बशीर खान उर्फ टिक्कू खान, आफताब तावी, सतीश चंद्र शर्मा, इलियास खान, बलराम शर्मा, देवेंद्र कुमार टंडन, असलम खान आदि शामिल लोगों सरकार से आग्रह किया कि इसको जल्द से जल्द लागू किया जाए, ताकि हमें भी इसका लाभ मिल सके। संवाद