फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। श्री हनुमान मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को समापन हो गया। इसमें पुंछ, सुरंकोट सुंदरबनी और राजोरी से भी श्रद्धालु शामिल हुए। सुंदरबनी से आए अटल पीठाधीश्वर राजगुुरु आचार्य महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 स्वामी विश्वात्मा नंद सरस्वती द्वारा कथा सुनने का अवसर प्राप्त किया।
विज्ञापन

मेंढर हिंदू सनातन सभा द्वारा आयोजित कथा के चलते पूरी मेंढर नगरी में भक्तिमय वातावरण बना रहा। लोगों ने कथा का आनंद लिया। स्वामी जी ने कथा के चलते कई बार लोगों को बुरी बातों और कार्यों से दूर रहने के सुझाव दिए। समापन पर मूर्ति स्थापित की गई। इस मौके पर बलराम शर्मा, देवेंद्र कुमार, अजय कुमार साहनी, रमण कुमार भसीन, सुभाष चंद्र, विनोद कुमार दत्ता, पंडित आशीष कुमार, राजेश कुमार टंडन उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें