मेंढर। उपजिले में शनिवार को जम्मू-कश्मीर बॉर्डर एरिया कांफ्रेंस ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष और साई यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ. शहजाद अहमद मलिक ने प्रेसवार्ता में अस्थायी कर्मचारी, रहबर ए जंगलात, रहबर ए खेल और रहबर ए जिरात के अंतर्गत लगाए गए मुलाजिमों को पक्का करने अनुरोध किया। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से आग्रह किया कि युवाओं को रोजगार देने की जरूरत है, न कि उन्हें नौकरी से बाहर निकालने की। संवाद
---------
तेज हवाएं चलने से मौसम में बदलाव आया
मेंढर। उपजिले और आसपास में शुक्रवार की रात को आंधी के साथ-साथ तेज हवाएं चलने से मौसम में बदलाव आया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। उसके साथ-साथ तेज हवा से लोगों के घरों और दुकानों की छतों पर रखी लोहे की चादर और हल्का समान भी उड़ गया। हालांकि रात होने के कारण कोई नुकसान नहीं पहुंचा, जिसके बाद हल्की बारिश भी हुई। शनिवार सुबह तेज धूप निकली, जिसकी वजह से पूरा दिन लोगों को भीषण गर्मी महसूस हुई। दोपहर बाद बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। मेंढर वासियों विजय कुमार चंदन, शाम लाल, सिमरन जीत सिंह, समर कुमार और योगेश्वर कुमार ने कहा कि गर्मी ने काफी जोर पकड़ लिया है। बारिश के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। संवाद