फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतों ने लोगों को संसार में आने का अर्थ बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। श्री हनुमान मंदिर में शनिवार को अटल पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मा नंद सरस्वती के साथ आए संतों का समागम हुआ। इसमें लोगों को आशीर्वचन सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। इससे पहले स्वामी जी के आगमन पर मेंढर वासियों द्वारा उनका स्वागत किया गया और पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन

समागम के चलते संतों ने लोगों को संसार में आने का अर्थ यह बताया कि हमें प्रभु को हमेशा याद रखना चाहिए और कुशल कार्य करते हुए भाईचारे से रहना चाहिए। स्वामी विश्वात्मा नंद सरस्वती ने कहा कि बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक शिक्षा देनी भी जरूरी है। हम सभी को एकजुट होकर रहना और पूजा अर्चना करते हुए रहना चाहिए। मंदिर पहुंचने पर देवेंद्र कुमार टंडन, बलराम शर्मा, सतीश कुमार, संजीव कुमार गुप्ता, गणेश दत्ता, रमेश चंद्र और काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें