फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकुंड मंदिर में चैत्र चतुर्दशी मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। श्रीराम कुंड तीर्थ स्थल पर शनिवार को ऐतिहासिक राम कुंड मेले का आयोजन किया गया। इससे पहले सुबह रामायण पाठ का भोग डाला गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मेले में भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सनद रहे कि इस स्थान पर प्राचीन काल से चैत्र मास में हर साल मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें मेंढर के साथ-साथ पुंछ, सुरंकोट, राजोरी से भी श्रद्धालु शामिल होते हैं। श्रीराम कुंड, श्रीलक्ष्मण कुंड और सीता कुंड में स्नान कर श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हैं और भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हैं। मेले में भाग लेने वाले विजय कुमार, मोहिंद्र सिंह, करण कपूर, मंजीत सिंह साहनी, पंकज कुमार शर्मा, विष्णु कुमार ने कहा कि हर साल आयोजित होने वाले मेले में आज भी वे शामिल हुए और पाया कि मंदिर कमेटी ने अच्छा इंतजाम किया। कोविड की पाबंदियों का भी ध्यान रखा गया। मंदिर कमेटी ने मेले के आयोजन के लिए अथक प्रयास किए। इसमें सोनू शर्मा, रंजीत कुमार शर्मा, संजीव कुमार, किशोर कुमार, अश्वनी कुमार शर्मा, देवेंद्र कुमार, राजेश कुमार, आशीष कुमार आदि ने कहा कि सभी लोगों के सहयोग से ही आयोजन किया जाता है। प्रशासन की तरफ से भी हमें पूरा सहयोग दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें