पुंछ में गणतंत्रता दिवस परेड की रिहार्सल करते पुलिस जवान और एन सी सी कैडिटस
- फोटो : POONCH
पुंछ। जिला प्रशासन और जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग की तरफ से नगर में गणतंत्र दिवस समारोह पर आयोजित होने वाली परेड की रिहर्सल की गई। इसमें पुलिस, सीआरपीएफ, आर्म्ड पुलिस और एनसीसी कैडेट ने भाग लेते हुए पुलिस बैंड की धुन पर कदम से कदम मिलाते हुए मार्च पास्ट किया। सुबह दस बजे स्पोर्ट स्टेडियम में परेड की रिहर्सल हुई। इसमें डीएसपी डीआर सचिन गुप्ता की अगुवाई में पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों के जवानों ने भाग लिया। गौरतलब है कि कोरोना के चलते सभी प्रकार के शिक्षा संस्थान बंद होने के कारण इस बार गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में स्कूली बच्चे भाग नहीं ले पाएंगे। ऐसे में पुलिस एवं अन्य बलों के साथ ही डिग्री कॉलेज पुंछ के एनसीसी कैडेट्स भाग लेंगे। संवाद