जम्मू। पुंछ और राजोरी में वृद्ध दिवस मनाया गया। इसमें ऐसे वृद्धों को याद किया जिन्होंने मुश्किल समय में कई अहम कार्य किए। सेना की तरफ से राजोरी के केरी, फरदाला, गलूठी और थन्नामंडी और पुंछ के सुरनकोट और छात्राल क्षेत्रों में यह कार्यक्रम आयोजित कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धों को उनके लिए सरकार की स्कीमों के बारे में जागरूक करना था। ताकि वह उनका लाभ उठा सकें। इस दौरान लोगों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई उन्हें दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। संवाद