पुंछ। नगर में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कई संगठनों विहिप, बजरंग दल और एबीवीपी की तरफ से स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के तौर पर मनाते हुए युवा तपस्वी को नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्पमालाएं अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। स्वामी जी के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्र के युवाओं को देश एवं समाज हित में काम करने का भी आह्वान किया गया।
इस अवसर पर बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद की तरफ से मुख्य बाजार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां दोनों संगठनों के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं संजय रैना, विहिप के प्रदेश सचिव निशु गुप्ता, अमित गुप्ता, बजरंग दल के जिला संयोजक सौरभ सूदन आदि ने कहा कि स्वामी जी ने दुनियां को जहां सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति से अवगत कराया था। वहीं उन्होंने दुनिया को युवा शक्ति से भी परिचित किया था। आज देश के हर युवा को स्वामी विवेकानंद को अपनी प्रेरणा का स्रोत बना कर देश एवं समाजहित के लिए काम करना चाहिए।