फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम लाल हॉकी एकेडमी का पुलिस मार्टियर हॉकी कप जीत

विज्ञापन
पुंछ में पुकलिस मार्टियर हाकी टूर्नामैंट के विजेताओं को पुरूस्कार प्रदान करते पुलिस अधिकारी - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। पुलिस की तरफ से स्टेडियम में शहीद जवानों की याद में आयोजित मार्टियर हॉकी मुकाबले में श्याम लाल हॉकी एके डमी ने पुंछ रॉयल क्लब को 3-0 से हरा कर कप पर कब्जा कर लिया। रविवार को स्टेडियम में पुलिस की तरफ से पुलिस मार्टियर हॉकी मैच का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डीएसपी डीआर सचिन गुप्ता ने की, जबकि एसएसपी रमेश अंगराल और एएसपी खालिद अमीन मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

मैच के पहले ही हाफ में श्याम लाल हॉकी एके डमी के खिलाड़ियों ने पहला गोल दाग कर एक शून्य से बढ़त बना ली। उसके उपरांत उन्होंने खेल के अंत तक दो और गोल दागे, जिसके चलते तीन शून्य से मैच जीत लिया। हालांकि इस बीच पुंछ रायल को कई बार गोल करने का मौका मिला लेकिन सफलता नहीं मिली। मैच में विकास शर्मा ने निर्णायक की भूमिका अदा की, जबकि विजय कुमार ने कमेंटेटर की भूमिका निभाई। विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए एसएसपी रमेश अंगराल ने कहा कि जहां पुलिस इन दिनों शहीदों की याद में कई प्रकार के कार्यक्रम एवं खेल गतिविधियों का आयोजन कर रही है वहीं पुंछ की अवाम और युवा खिलाड़ी भी हमारा सहयोग दे रहे हैं, जिससे शहीद परिवारों का भी मनोबल बढ़ रहा है। हमें हमेशा ही ऐसे ही मिल कर देश के लिए बलिदान देने वालों को को याद करते हुए उनको नमन करते रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें