फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पुलिस दिवस पर शहीद जवानों को पुलिस,सैन्य,प्रशासनिक अधिकारियों व नागरिको ने दी श्रदांजली

विज्ञापन
पुंछ में राष्ट्रीय पुलिस दिवस के अवसर पर शहीद जवानों को श्रदांजली अर्पित करते एंव पुलिस व सैन्य अ - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। पुलिस लाइन में बुधवार को राष्ट्रीय पुलिस दिवस बड़ी ही श्रद्धा और सम्मान से मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में पुलिस, सैन्य, प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और शहीदों के आश्रितों ने भाग लेते हुए प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद जवानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस की तरफ से जिले के शहीद पुलिस, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ आदि सैन्यबलों के परिजनों को सम्मानित करते हुए उन्हें तोहफे भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस लाइन मैदान में राष्ट्रीय पुलिस दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसएसपी रमेश अंगराल ने की। जबकि उपायुक्त राहुल यादव और पुंछ बिग्रेड के कमांडर मुख्य अतिथि रहे। एसएसपी ने एक वर्ष में देश भर में देश एवं समाज की रक्षा करते हुए प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद जवानों के नाम पढ़ते हुए सभी को उन शहीदों के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने शहीदों की याद में डीएसपी डीआर सचिन गुप्ता की अगुवाई में आयोजित परेड की सलामी ली। उपस्थित पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं सभी लोगों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। रमेश अंगराल ने कहा कि पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के सैकड़ों जवानों ने ड्यूटी को अंजाम देते हुए देश की एकता अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने के लिए प्राणों की आहुतियां दी हैं। जिन्हें याद करना एवं श्रद्धांजलि देना हमारा कर्तव्य है। आज हम सब मिल कर उन शहीदों को नमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें