फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच महीने बाद नियंत्रण रेखा पर स्थित साई बाबा मीरा बख्श की जियारत खुली,श्रदालूओं का आना हुआ शुरू

विज्ञापन
पुंछ में पांच महीने बाद खुली सांई मीरा बख्श की जियारत पर दुआ करते श्रद्धालु। - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। देश भर की ही तरह जिले में भी पांच माह से अधिक समय से सभी प्रकार के धार्मिक स्थल कोरोना महामारी के चलते बंद कर दिए गए थे। उन्हीं में जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे गुंतरियां गांव स्थित बाबा सांई मीरां बख्श की जियारत भी पांच माह से श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह बंद कर दी गई थी। जिसे हाल ही में अनलॉक डाउन-चार में दोबारा श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। इसके चलते हर दिन जियारत पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना जाना हो रहा है।
विज्ञापन

श्रद्धालु नजीर हुसैन, मोहम्मद इस्माइल, सकीना बी, रूबीना अख्तर का कहना है कि पांच माह तक जियारत बंद रहने के कारण हमारा यहां आना नहीं हो पा रहा था। तो मन को सुकून ही नहीं मिलता था। अब बाबा की दरगाह पर आकर काफी सुकून मिला है। वहीं जियारत खोले जाने से आसपास के दुकानदारों में भी काफी खुशी है। दुकानदारों जहांगीर अहमद, मोहम्मद अकरम, वजाहत हुसैन आदि का कहना है कि पांच माह बाद जियारत को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने से हमारा काम फिर से चल पड़ा है। पांच माह से हम बेरोजगार हो गए थे।
उधर जियारत कमेटी की तरफ से और जियारत की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों की तरफ से जियारत पर आने वाले लोगों को सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग करने जैसे सरकारी आदेशों का भी पालन कराया जा रहा है ताकि जियारत पर आने वाले श्रद्धालु कोरोना संक्रमण से प्रभावित न हो सकें। जियारत पर आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि हमें बड़ी खुशी है कि हमें ऊपर वाले ने फिर से सांई बाबा मीरां बख्श की जियारत पर आ कर दुआ मांगने एवं नियाज देने का मौका मिला है। हम बाबा से दुआ मांगते हैं कि वह कोरोना से दुनियां को बचाएं और इस बीमारी को समाप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें