संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले के मंडी तहसील मुख्यालय पर स्थित भगवान भोलेनाथ के धाम श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में वीरवार को मंदिर में एक दिन पूर्व स्थापित की गई भगवान शिव और देवी पार्वती के प्रतीक पवित्र छड़ी और स्वयंभू शिवलिंग के दर्शनों को शिव भगतों की भीड़ लगी रही। जो कतारों में लग कर अपनी भारी का इंतजार कर रहे थे।
गौरतलब है कि श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में छड़ी को स्थापित किए जाने के बाद तीन दिन तक छड़ी के साथ स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन पूजन का बहुत बड़ा महत्व होता है। जिसके चलते न सिर्फ पुंछ जिले बल्कि जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों से शिव भक्त छड़ी यात्रा से रक्षा बंधन तक श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के पहुंचते हैं,