फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: फौजी भाइयों की कलाइयों पर बांधी राखियां

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों ने दिया सुरक्षा का बचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर देश वासियों की सुरक्षा में तैनात भारतीय सेना के जवानों के साथ स्थानीय बहनों ने सीमा जनकल्याण समिति जम्मू कश्मीर के बैनर तले भाई बहन के प्यार एवं विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार मनाते हुए फौजी भाइयों की कलाइयों पर राखियां बांधी। माथे पर तिलक लगा कर लंबी आयु की कामना की।
इस अवसर पर सैनिकों ने इन बहनों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें उनकी सदा रक्षा का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नियंत्रण रेखा पर शून्य रेखा के करीब फौजी भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं बहनों का कहना है कि हम हर बार रक्षा बंधन के एक दिन पूर्व भाइयों से पहले इन फौजी भाइयों को राखी बांधने आते हैं जो घरों से दूर दिन रात देश की रक्षा करते हैं। उनकी कलाई रक्षाबंधन पर सूनी न रहे और उन्हें इस बात का एहसास न हो की वह अपने घरों से अपनी बहनों से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा जन कल्याण समिति के प्रदेश मंत्री विवेक शर्मा ने बताया कि समिति की तरफ से जिले भर में इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं ताकि सेना के जवानों का मनोबल बना रहे। वहीं हवलदार अमित कुमार और नायब सूबेदार विकास कुमार ने राखी बांधने पहुंची बहनों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह बहनें हमेशा ही हमें इस प्रकार की खुशियां देने और भाई बहन के स्नेह का एहसास दिलाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें