सीमा सुरक्षा बल की 29वीं वाहिनी में खराब खाना दिए जाने के मामले में एडीजी रैंक के अधिकारी कमल नारायण चौबे जोकि डीआईजी बीएसएफ राजोरी हैं वो पहुंचे और अपनी जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूरे मामले की जांच करने के बाद यह अधिकारी अपनी लिखित रिपोर्ट बीएसएफ के उच्च अधिकारियों को सौंपेंगे। इसके बाद जवानों को निम्न गुणवत्ता का भोजन दिए जाने के वीडियो की सच्चाई को उजागर करने के साथ ही वीडियो को वायरल करने वाले जवान के खिलाफ कार्रवाई का भी फैसला किया जाएगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कमल नारायण चौबे श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर प्रांगण स्थित सीमा सुरक्षा बल की 29वीं वाहिनी मुख्यालय पहुुंचे। वहां पर पहुंचते ही उन्होंने अपनी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।