फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से वृद्धा झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के छंबर किनारी गांव में शनिवार दोपहर को बिजली के टूट कर जमीन पर गिरे तार की चपेट में आकर जोरदार करंट लगने से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे घंटों बाद दिव्यांग बेटे ने लोगों की सहायता से उपजिला अस्पताल मंडी में भर्ती कराया। वहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर गांव छंबर किनारी निवासी दिव्यांग जमालदीन की मां साजा बेगम (65) अपने घर के कुछ दूरी पर अपनी बकरियों को चरा रही थी। इस दौरान वहां बिजली की एक तार खंभे से टूट कर जमीन पर पड़ी हुई थी। इस बारे में उसे पता नहीं था। जैसे ही वह बकरियों को हांकने के लिए आगे बड़ी वह उस तार की चपेट में आ गई और करंट लगने से बेहोश होकर वहीं गिर गई। करीब दो-तीन घंटों के बाद जब मां घर नहीं लौटी तो जमानदीन उसकी तलाश में गया तो उसने मां को बेहोश पड़े हुए देखकर शोर मचा कर आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों ने महिला को उठा कर मंडी अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद देर शाम तक किसी भी पुलिस अथवा विद्युत विभाग के अधिकारी के पीड़िता के पास अस्पताल न पहुंचने से छंबर किनारी गांव लोगों में भारी रोष व्याप्त होकर रह गया है। गांव निवासी फारूक अहमद का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से इस गरीब की यह हालत हुई है। उसके बावजूद भी कोई अधिकारी इसके पास नहीं आया और न ही पुलिस ने मामला दर्ज करने की जहमत उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें