महिला की एक्टिवा चोरी पार्किंग से चोरी
पंचकूला। महिला की एक्टिवा पार्किंग से चोरी हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। सेक्टर-14 निवासी प्रिंकल रानी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह कांप्लेक्स की पार्किंग में एक्टिवा खड़ी कर अपने घर भटिंडा गईं थी। जब वह पांच मार्च को वापस आईं तो उन्हें अपनी एक्टिवा पार्किंग में नहीं मिली। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-14 थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।