पुंछ। शंकर नगर हादसे को लेकर पुंछ के कई मीडिया कर्मियों ने बुधवार को जिला विकास आयुक्त राहुल यादव से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने बताया कि मंगलवार को नगर के मोहल्ला शंकर नगर में एक कार ने सड़क किनारे खड़े युवक को पीछे से टक्कर मार कर दी थी। इसके बाद कार चालक मौके से भाग निकला। मीडिया कर्मियों ने आरोपी कार चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित युवक बेहद गरीब परिवार से है। इसलिए उसके दवा-इलाज के लिए उसे सरकारी सहायता मुहैया करवाई जाए। जिला विकास आयुक्त ने इस मामले में एसएसपी पुंछ से बात कर जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही पीड़ित युवक राकेश कुमार पुत्र स्व. कृष्णलाल निवासी मोहल्ला डूंगस की हर संभव सहायता दिलाने का भी वादा किया। मीडिया कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गलत कार नंबर की पहचान करने के मामले का भी संज्ञान लेने की मांग की। है। ब्यूरो