फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीश महल गर्ल्स स्कूल के ताले टूटे, सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल शीश महल में चोरी की वारदात सामने आई है। दिवाली की छुट्िटयों के बाद जब स्कूल खुला तो स्टाफ ने स्कूल की मुख्य इमारत में स्थित एनएसएस रूम, मैथ लैब और स्पोर्ट्स रूम के दरवाजों के ताले टूटे हुए पाए। कमरों के अंदर रखी अलमारियों को भी तोड़कर इनसे सामान चोरी किया गया है। यह वारदात स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर दरवाजों को लातों और पत्थरों से तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। स्कूल की प्रिंसिपल हमीदा बेगम ने पुंछ पुलिस थाने में इसकी शिकायत दी। केस दर्ज कर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में पाया गया कि तीन दिन पहले दोपहर 12 से एक बजे के बीच चोर दरवाजे तोड़कर कमरों के भीतर घुसा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कूल में क्या-क्या सामान चोरी हुआ है इसकी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें