पुंछ। मंडी तहसील के सावजियां क्षेत्र में रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार टाटा सूमो की टक्कर से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सावजियां पहुंचाया गया, जहां से उसे उपजिला अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया। घायल युवती की पहचान शाहीन अख्तर (17) निवासी सावजियां के रूप में हुई है। हादसा सुंदरी नाला क्षेत्र के पास हुआ, चालक फरार है। पुलिस चोकी सावजियां में केस दर्ज किया गया है।