फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी तैहसील में नहाते समय पुलस्त नदी में बही 12वर्षिय बच्ची,ग्रामीण,पुलिस,सेना के लोग तलाश में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मंडी तहसील के गांव बेदार में वीरवार को पुलस्त नदी में सहेलियों के साथ नहाते समय एक 12 वर्षीय बच्ची पानी के तेज बहाव के साथ बह गई। सहेलियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब 12 बजे मंडी तहसील के गांव बेदार निवासी मोहम्मद शरीफ की पुत्री आसिया दो सहेलियों के साथ घर से पास पुलस्त नदी में नहाने के लिए गई। इस दौरान आसिया नदी में बह गई। उसकी सहेलियों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को एकत्र किया तो लोगों ने नदी में बच्ची की तलाश शुरू कर दी। जब कई घंटों तक बच्ची नहीं मिली तो क्षेत्र में तैनात सेना, पुलिस और एसडीआरएफ के जवान भी बच्ची की तलाश में जुट गए। देर शाम तक बच्ची का कोई पता नहीं चल सका। गांव में इस घटना के बाद गम का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें