फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी पर आग से बारूदी सुरंगों में विस्फोट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से जंगलों में आग लगाई गई है। आग एलओसी के इस तरफ फैलने पर बारूदी सुरंगों में कई विस्फोट हुए। विस्फोट की ध्वनि पूरे क्षेत्र में गूंज रही है। बुधवार को भीषण आग से कई विस्फोट हुए। मेंढर सेक्टर में आग की घटना से सुरक्षा अमला बेहद अलर्ट हो गया है। पाकिस्तान की ओर से अकसर जानबूझ कर आग लगाई जाती है। आग से बारूदी सुरंगों को उड़ाने की कोशिश की जाती है, ताकि आतंकियों को इस तरफ धकेला जा सके।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि एलओसी पर आतंकी घुसपैठ को रोकने के लिए बड़ी संख्या में माइन बिछाए गए हैं। आग की घटनाएं भी इन्हीं इलाकों में ज्यादा होती हैं, जिसके पीछे पाकिस्तान की आतंकवाद परस्त नीति बड़ी वजह मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें