फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियंत्रण रेखा के उस पार चला गए लड़के के पिता ने लगाई पाकिस्तान से गुहार मेरा बेटा वापस लोटा दो

विज्ञापन
पुंछ जिले के गांव काईयां से पी ओ के भाग गया युवक मोहम्मद शबीर - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। जिले के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के शाहपुर सेक्टर के नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे बसे गांव काईयां से तीन दिन पहले पीओके भाग कर गए 15 वर्षीय मोहम्मद शब्बीर के पिता मोहम्मद बशीर ने पाकिस्तान से गुहार लगाई कि उसका बेटा उन्हें लौटा दिया जाए। वह मानसिक तनाव से पीड़ित है। वह नासमझ और नाबालिग है। खुदा के वास्ते उसे लौट दो। उसे मेरे पास भेज दो। उसकी मां, बहन और भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल है। मां को तो होश ही नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

गांव काईयां मंधार से एक किशोर के नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में चले जाने के बाद रविवार को पिता मोहम्मद बशीर ने बताया कि मेरा घर फेंसिंग के आगे बसे गांव काईयां मंधार में पाकिस्तानी पोस्टों से काफी कम दूरी पर है। तीन दिन पहले दोपहर में मेरा बेटा घर से नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ भागने लगा, तो हम सब परिवार वाले भी उसे पकड़ने के लिए पीछे भागे। जैसे ही उसने नियंत्रण रेखा के उस पार प्रवेश किया तो हमें उसके पीछे आते देख पाकिस्तानी सेना ने हम पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके कारण हम छुप कर बैठ गए। गोलीबारी बंद होने के बाद वापस घर आ गए। हमें इस बात की आशा थी कि शायद छोटा बच्चा समझ कर पाकिस्तानी सेना उसे समझा बुझाकर वापस भेज देगी। आज तीन दिन बीत जाने के बाद भी मेरे बेटे को नहीं भेजा गया है। मैं पाकिस्तान सरकार और सेना से अपील करता हूं कि मेरे बेटे को लौटा दिया जाए। जिस तरह पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके से चंद सप्ताह पहले उनकी दो लड़कियां इस तरफ आई थीं तो हमारी हुकूमत ने उनको पूरी इज्जत के साथ वापस भेज दिया। अब आप भी मेरे बेटे को भेज दो।
--------
हमारे पास गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसमें नियंत्रण रेखा के आगे के गांव काईयां निवासी मोहम्मद बशीर का 15 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शब्बीर घर से भागकर पीओके चला गया है। इस रिपोर्ट के बाद पाकिस्तान प्रशासन से उस लड़के की वापसी के लिए आग्रह किया है। अब देखते हैं वह कब तक इस अमल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रमेश अंगराल, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें