फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ पुलिस ने धोखाधड़ी कर ए टी ए कार्ड बदलने वाले एक आरोपी को दबोचा,20200 रूपय किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुलिस ने बुजुर्ग और कम पढ़े लिखे लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उनके एटीएम कार्ड बदलने वाले एक आरोपी को दबोचा है। उसके पास से किसी के एटीएम से निकाले गए 20 हजार 200 रुपये बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान शब्बीर अहमद निवासी गांव कुनूईयां पुंछ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एटीएम कार्ड से धोखा धड़ी की जानकारी मिलने पर एसएचओ एसडी सिंह के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर अब्दुल मजीद शाहीन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से कुछ एटीएम कार्ड बरामद किए। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह बुजुर्ग और कम पढ़े लिखे लोगों को एटीएम से पैसे निकालने में सहायता करने के दौरान उनके कार्ड बेकार एवं पुराने कार्ड से बदल देता था। अभी पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने कितने लोगों के साथ इस प्रकार की धोखाधड़ी कर पैसे निकाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें