फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रैफ कर्मचारी ने कैम्प स्थित आवास में फंसी लगा कर की आत्म हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ के मोहल्ला कामसर स्थित ग्रेफ बार्डर रोड आर्गनाईजेशन के शिविर स्थित अपने आवास में बुधवार देर रात एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान सुरेश आनंद पंत पुत्र कांशी राम निवासी गांव किमोली जिला पोड़ी गढ़वाल उत्तराखंड के रूप में हुई है। इस घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी एसडी सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और छत से नायलोन की रस्सी के साथ लटक रहे शव की फोटोग्राफी कराने के बाद शव कब्जे में ले लिया है। जानकारी अनुसार बुधवार की रात करीब सवा नौ बजे नगर स्थित ग्रेफ के शिविर से ग्रेफ के अधिकारियों ने फोन पर पुंछ थाने में सूचना दी कि ग्रेफ शिविर स्थित अपने सरकारी आवास में एक कर्मचारी ने खुद को फंसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। पुलिस ने शव छत से लटका पाया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक कर्मचारी के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें