फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरनकोट पुलिस ने मुगलरोड से दस किलो भुक्की पकड़ी

विज्ञापन
मुगल रोड पर चेकिंग के दौरान टैंकर से बरामद भुक्की।
विज्ञापन
पुंछ। पुलिस ने नशीली वस्तुओं की तस्करी के खिलाफ जारी अभियान को आगे बढ़ाते हुए रविवार देर शाम को सुरनकोट तहसील में मुगलरोड के रास्ते तस्करी कर दूसरे राज्यों को ले जाई जा रही दस किलो भुक्की पकड़ी। इसे टैंकर में छुपा कर तस्करी किया जा रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी टैंकर चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देर शाम को डीएसपी सुरनकोट खलीक चौधरी, एसएचओ सुरनकोट अनिल शर्मा और बैहराम गल्ला चौकी प्रभारी मोहम्मद रफीक द्वारा मुगलरोड पर बैहराम गल्ला के पास एक नाका लगा रखा था। इस दौरान कश्मीर की तरफ से आ रहे एलपीजी टैंकर नंबर के ए 01 ए एफ 6559 को जब जांच के लिए रोका गया। उसमें छुपा कर रखी दस किलो भुक्की बरामद की गई। पुलिस ने टैंकर को सीज कर चालक हो हिरासत में लेकर सुरनकोट थाने में बंद कर दिया। जहां आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें