फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: टाटा सूमो सड़क पर पलटी, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के उप जिला मेंढर के कोटां क्षेत्र में वीरवार को एक टाटा सूमो वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर बीच सड़क में पलट गया। इससे वाहन में सवार नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी घायलों को उप जिला अस्पताल मेंढर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान 18 वर्षीय रेहाना पुत्री जफर इकबाल, 22 वर्षीय रिफत नाज पुत्री महफूज हुसैन, 26 वर्षीय अफसाना कोसर पत्नी वहीद अहमद सभी निवासी धारघलून मेंढर, तीन महीने की इजल मुश्ताक पुत्री मुश्ताक अहमद, 25 वर्षीय नजमा मुख्तियार पत्नी मुश्ताक अहमद 60 वर्षीय बदरा बेगम पत्नी मोहम्मद ग्यास, 30 वर्षीय मोहम्मद महफूज खान पुत्र मोहम्मद ताज, 65 वर्षीय मोहमद ताज पुत्र मेहंदी खान सभी निवासी बालाकोट मेंढर और 19 वर्षीय अलीजा मरियम पुत्री मारूफ ख़ान निवासी धारघलून मेंढर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें