फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में ड्रग तस्कर की संपत्ति की कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। उधमपुर पुलिस ने शुक्रवार को पुंछ में एक कुख्यात ड्रग तस्कर की सात मरला जमीन पर बनी एक दो मंजिला इमारत और एक आवासीय घर के रूप में एक करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को डीएसपी मुख्यालय उधमपुर प्रह्लाद शर्मा, एसएचओ पुलिस थाना रेहंबल इंस्पेक्टर निशात अहमद और आईसीपीपी टिकरी पीएसआई मनवीर सिंह की अगुवाई में उधमपुर पुलिस पुंछ पहुंची। यहां पुंछ पुलिस के सहयोग से राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार को बतौर मजिस्ट्रेट साथ लेकर गांव कनूईयां स्थित ड्रग्स तस्कर मोहम्मद हाफिज की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया और कुर्की बोर्ड लगाया। पुलिस के अनुसार यह संपत्तियां मालिक की ओर से मादक दवाओं और मनोवैज्ञानिक पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित की गई थीं। आरोपी ड्रग्स तस्कर को उधमपुर जिले के रेहंबल क्षेत्र में ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था। उस पर वर्तमान में पुलिस थाना रेहंबल में मामला दर्ज है और वह न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें