पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील के लसाना और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को चौथे दिन भी सुरक्षा बलों भारतीय सेना की रोमियो फोर्स, पुलिस और एसओजी का तलाशी अभियान जारी रहा।
सुरक्षा बलों व जवानों ने दिन भर में चार से छह किलोमीटर के क्षेत्र को खंगाला। हालांकि आज भी सुरक्षा बलों को आतंकियों के खिलाफ कोई सफलता नहीं मिली। गौरतलब है कि चार दिन पहले देर रात को सुरनकोट के लसाना क्षेत्र के टुंडा मूरी में सेना की एम्बुश पार्टी पर संदिग्ध आतंकियों ने गोलीबारी की थी। इसके बाद सेना की जवाबी गोलीबारी के बाद आतंकी घटनास्थल से फरार हो गए थे। संवाद