फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: सुरनकोट में छह दुकानों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सुरनकोट तहसील मुख्यालय पर वीरवार तड़के मुख्य बाजार में स्थित जियो ऑफिस, मोबाइल स्टोर और एक करियाना स्टोर समेत छह दुकानों में चोरी हो गई।
विज्ञापन

इससे स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। दुकानदारों और व्यापार मंडल ने बाजार में सुरक्षा उपायों को पुख्ता की मांग की है। वहीं चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने फोरेंसिक लैब टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्यापार मंडल सुरनकोट के प्रधान अज़हर मन्हास ने बताया कि प्रदीप सुरी, आफताब अहमद, सलीम अहमद, इकबाल मिर्जा की दुकानों और जियो ऑफिस के शटर तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया है। उनका कहना है कि पिछले डेढ़ साल से सुरनकोट में चोरियों पर रोक लगी थी लेकिन आज रात को डेढ़ से दो बजे के बीच छह दुकानों में चोरी ने व्यापारियों में चिंता पैदा कर दी है। हम पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करने की मांग करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें