फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: हर दिन दिया जाता है फलाहार के लजीज व्यंजनों का प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। चैत्र नवरात्रि को लेकर जिले भर में मंदिरों में कई प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। वहीं नगर के बीचोंबीच स्थित प्राचीन कालिका माता मंदिर में प्रथम नवरात्र से हर दिन आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों और महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। नवरात्र में कालिका माता मंदिर में दिए जाने वाले प्रसाद को लेकर समिति के पदाधिकारियों सचिन कुमार, संजय कुमार और अमित टंडन का कहना है कि नवरात्र में मां के नौ रूपों की पूजा होती है और हम भी मंदिर में हर दिन मां के अलग-अलग रूप को अलग-अलग पकवान का भोग लगाते हैं। इनमें कभी सिंगाड़े के आटे और पनीर के पकोड़े के साथ संवाक के चावल की खीर, कभी दही वाले आलू और केसर दूध, कभी सिंगाड़े की टिक्की के साथ साबूदाना खीर और कभी आलू की टिक्की और हर दिन धनिया पुदीना की चटनी एवं नारियल शामिल रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें